1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आप विधायक की मांग, अदालत की निगरानी में हो जांच

एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके 27 जून को अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 31 May 2018, 11:57 PM IST

Prakash Jarwal

मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आप विधायक की मांग, अदालत की निगरानी में हो जांच

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में अब आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपी विधायक प्रकाश जरवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने अदालत की निगरानी में जांच की मांग की है। इस मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके 27 जून को अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है कि जरवाल फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। उनके साथ-साथ इस मामले में आप विधायक अमानतउल्ला खान भी आरोपी हैं।

पांच महीनों से जारी है बवाल

वकील बीएस जून और मोहम्मद अरशद के माध्यम से दाखिल अपने आवेदन में देवली के विधायक ने कहा है कि पुलिस गवाह के बयान और कथित घटना के वीडियो टेप से छेड़छाड़ कर सकती है। यह मामला करीब पांच महीनों से विवाद का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 19 फरवरी की रात मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार किया था। जरवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी।

महीनों से बरकरार है हाई वोल्टेज ड्रामा

इस विवाद के चलते दिल्ली में महीनों से हाईप्रोफाइल सियासी नाटक चल रहा है। मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा उच्च पद पर आसीन अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार को लेकर आईएएस एसोसिएशन भी हरकत में है। इससे पहले सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए अधिकारियों ने हड़ताल भी की थी। इस विवाद के चलते कई दिनों तक काम प्रभावित रहा। दरअसल पूरा विवाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ बताया जा रहा है, जिसके चलते विवाद और बढ़ गया। अभी दोनों आरोपी विधायक जमानत पर हैं, लेकिन अभी भी गर्मागर्मी और तनाव बरकरार है।